हिमाचल लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विदेश दौरे को बताया सफ़ल

<p>विदेश दौरे पर गए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को दिल्ली लौट आए हैं। शिमला पहुंचते ही बीजेपी नेताओं ने अनाडेल में जयराम ठाकुर का स्वागत किया। इस दौरान जयराम ठाकुर न कहा कि उनका विदेश दौरा सफ़ल रहा है। निवेशक को हिमाचल में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया है।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि आगामी दिनों में धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट आयोजित की जाएगी। इस मीट में निवेशकों को प्रेसेंटेशन वगैरा दी जाएंगी जिससे निवेश के लिए उन्हें समझने में आसानी होगी। ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री काफ़ी दिन पहले विदेश दौरे पर थे और वे हिमाचल में निवेश लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में निवेश आने से जहां रोजगार बढ़ेगा, वहीं बाहरी राज्यों में काम कर रहे हिमचालियों को भी अपने प्रदेश लौटने का मौका मिलेगा।</p>

<p>हालांकि, निवेश बढ़ने से हिमाचल को कुछ हद तक घाटा भी सहना पड़ सकता है, क्योंकि यदि यहां उद्योग लगता है तो उससे नदी-नालों के साथ-साथ पर्यावरण भी तबाह होना लाज़मी है। उम्मीद है कि सरकार इसका भी बंदोबस्त करके चल रही है और आगामी दिनों में हिमाचल सरकार सभी चीज़ों को साथ लेकर चलेगी। निवेशकों के आने से यहां जॉब्स का स्तर भी सुधरेगा और जो लोग छुटपुट सैलरी पर काम कर रहे हैं वे भी बढ़ने की उम्मीद है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चुनाव में जैसे भाषण दे रहे मोदी, वह देश की एकता के लिए खतरा : प्रेम

हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं पर भाषणों के…

2 mins ago

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की राष्ट्रपति ने…

2 hours ago

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

3 hours ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

18 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

18 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

19 hours ago