हिमाचल

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में हो रही बारिश

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल गया है। स्पिति, किन्नौर, मनाली सहित ऊपरी इलाकों में बर्फ़बारी हो रही है। कड़ाके की ठंड के बाद आज सुबह से ही राजधानी शिमला समेत निचले इलाकों में बारिश शुरू हो गई। हिमाचल प्रदेश में आगामी 5 से 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 व 6 जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 4 जनवरी से मौसम करवट लेगा। जिसके बाद 5 व 6 जनवरी को शिमला, किनौर, लाहुल स्पीति, व अन्य जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी-बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके बाद भी पश्चिमी विक्षोभ 9 जनवरी तक सक्रिय रहेगा जिससे मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी हुई तो किसानों और बागवानों को राहत मिलेगी।

अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद

उधर, रोहतांग सहित अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में बारी बर्फबारी हो रही है। भारी बर्फबारी को देखते हुए अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। हालांकि लाहौल घाटी में फोर व्हीलर वाहन दौड़ रहे हैं जबकि बसों समेत अन्य सभी वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago