हिमाचल

प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, 25 अप्रैल को बारिश की संभावना

डेस्क। हिमाचल में एक बार फिर भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि सोमवार 25 अप्रैल को प्रदेश भर में मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान अंधड़ की चेतावनी भी जारी की गई है जो 11 जिलों में लागू रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लाहौल स्पीति जिले के लिए किसी भी तरह की चेतावनी नहीं रहेगी। हालांकि 26 अप्रैल को एक बार फिर से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान चोटियों पर हिमपात और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस माह भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद बारिश न के बराबर हुई है। लगातार दूसरा माह है जब बारिश नहीं हुई है। ऐसे में किसानों और बागवानों को बहुत अधिक नुकसान हो रहा है।

पहले भी जारी हो चुका है अलर्ट

इससे पहले भी मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में अंधड़ की चेतावनी जारी हो चुकी है। हालांकि कुछ एक इलाकों में इस चेतावनी का असर हुआ लेकिन ज्यादातर इलाकों में बारिश की बूंद तक नहीं गिरी। मौसम में जरूर थोड़ी ठंडक लौट आई है लेकिन अभी तक कई इलाकों में बारिश न होने से आगामी दिनों में परेशानी बढ़ सकती है।

Manish Koul

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

3 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago