Follow Us:

हिमाचल में मौसम 29 फरवरी से बदलेगा अपने तेवर

desk |

हिमाचल में मौसम 29 फरवरी से अपने तेवर बदलेगा। प्रदेश 29 से 3 मार्च तक बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले चार दिन ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछेक इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

हालांकि हिमाचल में पिछले दो दिन प्रदेश में धूप खिली रही। वहीं 28 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों और जनजातीय इलाकों में प्रचंड ठंड का प्रकोप जारी है।
प्रदेश के नौ स्थानों का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।

केलांग में बीती रात सबसे ठंडी रात रही। ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
वहीं, हिमाचल में पर्यटन और सेब बागबानी के लिए बर्फबारी संजीवनी का काम करती है।
ऐसे में कारोबारियों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान से अच्छी बारिश-बर्फबारी की आस बंध गई है।