Follow Us:

आसमान में छाए बादल, 24 घंटे के भीतर बारिश-बर्फबारी की संभावना

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। राजधानी शिमला में सुबह से ही आसमान में बदले छाए हुए हैं। जिसके चलते राजधानी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बता दें शुक्रवार को भी सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं, शनिवार को भी आसमान बदलों से भर गया है। आगामी 24 घंटो तक मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और चोटियों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम खराब हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को  कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके साथ-साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी पांच मार्च के बाद ही प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम खराब रहने वाला है।