Categories: हिमाचल

बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में हिमाचल, इतने दिन साफ बना रहेगा मौसम

<p>हिमाचल में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। गुरुवार को प्रदेश की चोटियों में हुई बर्फबारी के बाद शुक्रवार को मौसम साफ बना रहा। प्रदेश की अधिकतर जगहों में धूप खिली रही, वहीं कुछ जगहों में बादल भी छाए रहे। कुल्लू, लाहौल स्पीति समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद शुक्रवार को लोगों ने राहत की सांस ली।</p>

<p>मौसम विभाग की मानें तो 20 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।&nbsp; शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.2, कांगड़ा 20.2, सुंदरनगर 19।9, बिलासपुर 19.4, हमीरपुर 18.6, नाहन 17.8, भुंतर 17.0, चंबा 16.4, सोलन 16.0, धर्मशाला में 14.4, शिमला 11.1, डलहौजी 8.6, केलांग 7.6 और कल्पा में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, केलांग में – 7.3, कल्पा – 3.8, कुफरी – 2.3, मनाली – 1.2, डलहौजी – 0.2, शिमला 1.5 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

2 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

3 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

4 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

4 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

5 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago