Categories: हिमाचल

हिमाचल में इस दिन से फिर बरसेंगे बादल, मिलेगी गर्मी से राहत

<p>इन दिनों देश के कई राज्यों में भीष्ण गर्मी से लोग परेशान है और राहतभरे मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 जून से दोबारा बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 से 30 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में 25 और 26 जून को भी बारिश होने के आसार हैं।</p>

<p>रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। हिमाचल में जुलाई महीने के पहले हफ्ते में मानसून पहुंचने की संभावना है।</p>

<p>शनिवार को नाहन में अधिकतम तापमान 34.3, ऊना-भुंतर में 34.0, बिलासपुर में 32.3, चंबा में 32.7, सुंदरनगर में 32.6, कांगड़ा में 32.0, धर्मशाला में 31.2, हमीरपुर-सोलन में 30.5, शिमला में 24.9 और डलहौजी में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

2 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

3 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

3 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

3 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

18 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

19 hours ago