हिमाचल

दो दिन बाद हिमाचल में बरसेंगे बादल! 25 दिसंबर से बदलेगा ठंड का मिजाज

हिमाचल प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 25 और 26 दिसंबर को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि उच्च पर्वतीय भागों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के की ओर से जारी साप्ताहिक मौसम बुलेटिन के अनुसार 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

वहीं, 26 से 28 दिसंबर के दौरान राज्य के कई भागों में  मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 25 दिसंबर के अंत और 26 दिसंबर की शुरुआत से बारिश-बर्फबारी तेज होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान जिला शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, सोलन और आसपास भागों में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। भारी बारिश-बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए विभाग ने प्रशासन व लोगों को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है। वहीं, प्रदेश में एक अक्तूबर से 22 दिसंबर तक भारी बारिश(73.7 फीसदी) दर्ज की गई। इस दौरान जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago