Follow Us:

हिमाचल में मानसून का दिखने लगा असर, 13 सड़कों पर यातायात ठप

देश में मानसून सक्रिय हो गया है और इसका असर दिखने लगा है। लगातार हो रही बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिला दी है।

डेस्क |

देश में मानसून सक्रिय हो गया है और इसका असर दिखने लगा है। लगातार हो रही बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिला दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार और गुजरात में अगले तीन दिन तक जोरदार बारिश होने का अनुमान है। वहीं असम में रविवार से बाढ़ से कुछ हालात सुधरे हैं, लेकिन अब तक राज्य के 26 जिलों में 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार,दिल्ली में गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 117 मिलीमीटर बारिश हुई। दक्षिण पश्चिम मानसून आम तौर पर 27 जून को राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचता है और पूरे देश में 8 जुलाई तक रहता है।

हिमाचल में रविवार पूरी रात हुई बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण सूबे की 13 सड़कों पर यातायात ठप है। वहीं, बिजली के 81 पोल टूट गए हैं। इसके साथ पानी की 21 स्कीमें प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग ने सात जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना बताई है। कांगड़ा, डलहौजी, ऊना, बंगाणा, हमीरपुर, भोरंज, मंडी, सरकाघाट, सुंदरनगर, शिमला, ठियोग सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में मानसून काफी सक्रिय है।