हिमाचल

9 जून तक लू चलने का अलर्ट, जानिए कब तक मानसून देगा दस्तक?

मानसून की गति अरब सागर के पास कमजोर पड़ने की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में अभी इसे पहुंचने में कुछ और दिन लग सकते हैं। उधर झुलसाती गर्मी ने पूरे देश के लोगों का बुरा हाल कर रखा है। सबकी निगाहें अब मानसून के आगमन पर टिकी हुई हैं। दिल्ली-एनसीआर में मानसून कब दस्तक देने वाला है, इस बारे में भी मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है।

शुरूआती मानसून के कमजोर होने के कारण गर्मी का दौर थोड़ा और बढ़ गया है। पश्चिमोत्तर भारत एवं मध्य भारत लगातार लू की चपेट में हैं। मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक पश्चिमोत्तर और मध्य भारत के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की गुजाइंश नहीं है।

हालांकि उसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम का पारा 2-3 डिग्री तक लुढक सकता है। जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस होगी। जम्मू एरिया, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 9 जून के दौरान अलग अलग स्थानों पर लू की आशंका है। विभाग ने चेताया कि उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम मध्यप्रदेश में बुधवार को लू का अहसास हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में भी मानसून 25 जून के आसपास पहुंच जाएगा और बारिशों का दौर शुरू हो जाएगा। विभाग का अनुमान है कि 11 जून को बारिश और आंधी आने की संभावना है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि गुरुवार तक पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में लू चलने का अनुमान है। इसके अलावा अगले दो दिनों में ओडिशा, मध्य प्रदेश, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और उत्तर झारखंड में भी लू चलने की स्थिति बनी रहेगी।

Balkrishan Singh

Recent Posts

वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री

बड़सर (हमीरपुर): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं वीरभूमि हमीरपुर से हूं,…

21 mins ago

मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे

धर्मशाला, 14 मई: लोकसभा निर्वाचन तथा विधानसभा उपचुनाव के 1 जून को मतदान के चलते…

38 mins ago

जिस्पा में 32 प्रशिक्षुओं को 26 दिवसीय पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स प्रदान किया गया

केलांग 14 मई: जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के…

43 mins ago

फोर्टिस कांगड़ा में गले के कैंसर की सफल सर्जरी

फोर्टिस कांगड़ा ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं में क्वालिटी मूल्य स्थापित करते हुए अस्पताल के ईएनटी…

45 mins ago

प्रधानमंत्री मोदी की सुकन्या समृद्धि योजना देगी बेटियां को नई उड़ान : राजीव भारद्वाज

प्रधानमंत्री मोदी की सुकन्या समृद्धि योजना देगी बेटियां को नई उड़ान: राजीव भारद्वाज 2023 के…

1 hour ago

Kangra: टांडा रेंज में 17 से 20 मई फायरिंग अभ्यास

धर्मशाला: सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने बताया कि टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना…

2 hours ago