खेल

हिमाचल की कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, CM जयराम ठाकुर ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश की कबड्डी टीम ने हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम में गोल्ड मेडल जीता है। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने मेजबान हरियाणा की टीम को हराकर ये खिताब अपने नाम किया है।

फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मेन मुकाबले में दोनों टीमें 34-34 अंक लेकर बराबरी पर रहीं। इसके बाद टाईब्रेकर से हिमाचल की टीम ने हरियाणा को हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वहीं, हिमाचल की जीत पर सीएम जयराम ठाकुर ने भी कबड्डी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में हिमाचल प्रदेश की पुरूष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि समस्त प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है और इसके लिए टीम के सभी सदस्य, टीम कोच और मैनेजर सहित समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

18 mins ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

22 mins ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

26 mins ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

29 mins ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

36 mins ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

4 hours ago