हिमाचल

22 दिसंबर से प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम, क्रिसमिस में बर्फबारी की उम्मीद

5 दिन खिली धूप के बाद मौसम फ़िर सितम ढाने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 22 दिसंबर दोपहर के बाद हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ेगा और इस दौरान मौसम में बदलाव होगा। इसके चलते प्रदेश में 22 दिसंबर से 25 तारिख तक बारिश और बर्फबारी का दौर रहने की संभावना है। यानी कि इस बार क्रिसमिस में भी मौसम की मार पड़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात से केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 10 से माइनस छह डिग्री सेल्सियस तक घट गया है। कल्पा माइनस 1.6, मनाली 0.8, सोलन 0.0, सुंदरनगर 1.8, भुंतर 2.3, मंडी 2.2, धर्मशाला 3.4, ऊना 4.7, नाहन 7.9, पालमपुर 3.5, कांगड़ा 5.2, बिलासपुर 4.0, हमीरपुर 3.8,चंबा 4.0, डलहौली 3.6. कुफरी 1.4, जुब्बड़हट्टी  5.0, पांवटा साहिब 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति और किन्नौर में न्यूनतम तापमान कम होने से दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago