हिमाचल

हिमाचल में आज से करवट बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदलने वाले है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में आज से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ कम तीव्रता वाला है। ऐसे में इसका असर पूरे प्रदेश में नजर नहीं आएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में आज से 23 मार्च तक एक बेस्ट डिस्ट्रबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में नजर आएगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। प्रदेश भर में 21, 22, 23 मार्च तक ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

इससे तापमान में भी कुछ हद तक गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार कुल्लू, किन्नौर और शिमला की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि इन दिनों प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। इससे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

 

Kritika

Recent Posts

नर्सिंग डे पर फोर्टिस कांगड़ा में धमाल

नर्सिंग डे पर फोर्टिस कांगड़ा में धमाल प्रथम महिला नर्स फ्लोरैंस नाइटिंगेल को किया याद…

55 mins ago

मंडी: सराज के बागीचुनोगी के कचरे से पुणे में बनेगा जरूरत का सामान

अच्छी पहलः सराज के बागीचुनोगी के कचरे से पुणे में बनेगा जरूरत का सामान, प्रधानाचार्य…

1 hour ago

हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है मदर्स डे

'मां' की एक दुआ जिन्दगी बना देगी, खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी, कभी भूल…

1 hour ago

कांगड़ा घाटी में रेल सुविधा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर

कांगड़ा घाटी में रेल सुविधा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर. पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे…

1 hour ago

“माँ……..सूक्ष्म शब्द…….गहन विश्लेषण”

माँ कितना सूक्ष्म शब्द है, पर उसके भीतर छिपी गहराई, विशालता और प्रगाढ़ता कितनी अनंत…

19 hours ago

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर: जयराम ठाकुर

हमीरपुर: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में आयोजित…

20 hours ago