हिमाचल

हिमाचल में कल से करवट बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी निजात, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में तपती गर्मी से निजात मिलने वाली है। क्योंकि प्रदेश में कल से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग शिमला ने प्रदेश में 12 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मंगलवार 12 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की आशंका है।

मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते आने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग शिमला ने 12 और 13 अप्रैल को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए लो हिल एरिया में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि इस बार मार्च महीने में 95 फीसदी कम बारिश होने से गर्मी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बारिश ना होने से तापमान में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान हिमाचल के ऊना में सबसे अधीक 40.0 डिग्रीC तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, समय पर बारिश ने होने से प्रदेश में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। फसलें समय से पहले पकने लगी हैं। ऐसे में गेहूं की फसल 25 फीसदी कम होने की आशंका जताई जा रही है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

7 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago