हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 नवंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से 26 से 28 नवंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है जिसके चलते प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है जिससे तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं।

तापमान में बढ़ोतरी होने से कई सालों के रिकॉर्ड भी टूट रहे है। केलांग में नवबंर महीने के तीसरे सप्ताह में जहा अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री तक रिकॉर्ड किया जाता था वही इन दिनों केलांग में अधिक तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और केलांग में तापमान 13 डिग्री पहुच गया है।

इसके अलावा शिमला, धर्मशाला में भी अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धर्मशाला में 21 नवंबर को तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जबकि 2005 में 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 23.4 रिकॉर्ड किया गया था.

शिमला में भी तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में 26 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की उम्मीद है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.2, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.3, कल्पा 2.8, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.4, नाहन 11.6, पालमपुर 6.5, सोलन 4.8, मनाली 3.1, कांगड़ा 9.0, मंडी 5.8, चंबा 7.1, डलहौजी 8.4, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुफरी 8.0, नारकंडा 5.8, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 3.0, धौलाकुआं 9.7, बरठीं 8.3, समधो माइनस 2.2, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 6.5 और देहरागोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान

ऊना में अधिकतम तापमान 25.0, नाहन 22.7, सोलन 25.2, डलहौजी 15.0, चंबा 22.6, कुकुमसेरी 15.0, मनाली 17.2, केलांग 10.5, धर्मशाला 23.0, कांगड़ा 23.3, मंडी 23.6,भुंतर 25.1, समधो 15.0, सुंदरनगर 24.6, कल्पा 17.1, बरठीं 23.0, नारकंडा 14.9, रिकांगपिओ 19.4, शिमला 18.4, कुफरी 13.5, जुब्बड़हट्टी 20.9, और धौलाकुआं में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Kritika

Recent Posts

जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक…

35 seconds ago

रेडक्रॉस दिवस पर लगाया गया रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

धर्मशाला, 9 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा गत दिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर…

2 mins ago

राज्यपाल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संस्कृति को वर्तमान परिस्थिति…

5 mins ago

लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य…

7 mins ago

शिमला संसदीय सीट से प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भरा नामांकन

राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी ने शिमला संसदीय सीट के प्रत्याशी सुरेश कुमार ने आज शिमला…

3 hours ago

ढली फल मंडी मे 600रु तक प्रति बॉक्स बिकी चैरी

राजधानी शिमला की ढली सब्जी मंडी में रसीली चैरी की धूम है बाग़बानों को चैरी…

3 hours ago