Follow Us:

प्रदेश में 11 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम, 7-8 को भारी बारिश का येलो अलर्ट

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में आज से फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 11 सिंतबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने 7 से 9 सितंबर तक मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने की भी संभावना है।