30 नवंबर यानि आज हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब बना हुआ है। राजधानी शिमला सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं जिससे ठंड काफी बढ़ गई हैं। लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा भी लेना पड़ रहा हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज कुछ जिलों की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी का अनुमान जताया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि बीते कल से जिला ऊना, बिलासपुर, मंडी, शिमला में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। आज कुल्लू, चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व प्रदेश के मध्यवर्ती स्थानों पर कुछ जगह बारिश की संभावना हैं।
इससे दिन के तापमान में चार से छह डिग्री तक गिरावट आई है। 2 दिसंबर से पूरे राज्य में मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…