Follow Us:

हिमाचल में आज और कल मौसम साफ,फिर अगले दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

 

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद, 4 और 5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Morning weather bulletin dated 02.02.2025

शनिवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

मौसम के बदलाव से सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। कुल्लू, लाहौल और अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होती रही, जिससे किसानों और बागवानों को राहत मिली है। जनवरी में प्रदेश में 84% कम बारिश दर्ज की गई, जो 1901 से अब तक का नौवीं सबसे कम आंकड़ा है।