Follow Us:

हिमाचल में 29 दिसंबर से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ: सुरेंद्र पॉल

desk |

29 दिसंबर के बाद हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ बने रहने का अनुमान लगाया है जबकि 29 दिसंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। हालांकि शिमला समेत प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं।बीते दिनों मौसम के साफ बने रहने से तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है जबकि 29 दिसंबर को प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते मौसम करवट बदल सकता है। हालांकि बर्फबारी की संभावना ज्यादा नहीं है।

नए साल के पहले हफ्ते में ही प्रदेश में बर्फबारी हो हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में तापमान में भी बढ़त दिखाई दी है शिमला की बात करें तो यहां पर भी तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़त देखने को मिली है।