Categories: हिमाचल

कांगड़ाः नगर पंचायत से बाहर होने पर जनता ने आयोजित कार्यक्रम से किया किनारा

<p>नगर पंचायत जवाली से तीन वार्डों को बाहर करने पर कैहरियां में आयोजित स्वागतम कार्यक्रम में लोगों ने हाजिर होने की बजाए कार्यक्रम से किनारा ही किया। नाममात्र लोगों की हाजिरी से साफ प्रतीत हो रहा था कि जनता नगर पंचायत जवाली से बाहर होने के कारण खुश नहीं है। जनता ने कार्यक्रम में अपनी हाजिरी तक नहीं लगवाई। अधिकतर कुर्सियां खाली ही रहीं। बाद में भाजपा ने अपनी लाज बचाने के लिए छोटे-छोटे बच्चे कुर्सियों पर बैठाए।</p>

<p>जनता का कहना है कि उक्त वार्डों को नगर पंचायत में ही रहने दिया जाए क्योंकि जितना विकास नगर पंचायत में हो रहा था। उतना विकास पंचायत स्तर पर नहीं हो रहा था। जनता ने कहा जितने मकान नगर पंचायत में आवास योजना से पास हुए, उतने मकान पंचायत में 50 सालों में पास नहीं हो पाते हैं। भाजपा के लोग गरीब जनता को गुमराह कर रहे हैं।</p>

<p>उनके अनुसार मकान पास करवाने के लिए पैसे देने की बात कही जा रही है। लेकिन सरकार जिनके मकान पास कर रही है, उनको नक्शा भी दे रही है। अगर कोई उस नक्शे से बड़ा मकान बनवाना चाहता है तब नक्शा पास करवाने की जरूरत पड़ती है। जनता ने कहा कि हमने हस्ताक्षरित अनापत्ति पत्र पार्षदों को सौंप दिए हैं और किसी भी सूरत में नगर पंचायत से बाहर नहीं होंगे। अगर जबरदस्ती बाहर किया गया तो पंचायत चुनाव सहित विस चुनाव का वहिष्कार करेंगे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7222).jpeg” style=”height:78px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago