Follow Us:

न होगी व्हाइट क्रिसमस, न नए साल के जश्न पर पड़ेगी बर्फ़

पी. चंद, शिमला |

शिमला में व्हाइट क्रिसमस और नए साल के जश्न पर बर्फ़बारी की उम्मीद लिए आने वाले पर्यटकों के लिए सुखद ख़बर नहीं है। क्योंकि इस मर्तबा क्रिसमस और नए साल पर शिमला में बर्फ़बारी देखने को नहीं मिलेगी। दिसंबर मध्य में बर्फ़बारी होने के बाद अब राजधानी शिमला समेत समूचे प्रदेश में बर्फ़बारी की उम्मीद न के बराबर है। दोनों मौकों पर भारी संख्या में पर्यटक जश्न मनाने शिमला में पहुंचते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले दस दिनों तक हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ़ रहेगा। इस दौरान बारिश और बर्फ़बारी की कोई उम्मीद नहीं है। सिर्फ़ आज के दिन मौसम थोड़ा ख़राब है। आज के बाद मौसम साफ़ रहेगा। अब 2020 में ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम केन्द्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक़ बर्फ़बारी के बाद अब तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा चल रहे हैं। इसलिए आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश का मौसम साफ़ रहेगा।