<p>नगर निगम शिमला ने लोगों को शुद्ध जल पिलाने के लिए आरओ लगाए थे। जो सफ़ेद हाथी बनकर रह गए है। लाखों रुपया ख़र्च करके लगाए गए इन आरओ को जंग खा रहा है। इन आरओ को लगाने का मकसद लोगों शुद्ध जल देना था। जिसके लिए पेड कार्ड भी बनाए गए। सेंसर से कार्ड स्वेप करके इन आरओ से पानी निकलता है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में लगे आरओ से जरूर कुछ लोगों ने पानी के लिए कार्ड बनाए। लेकिन अब वह भी जंग खा रहे है। ऊपर से निज़ी संस्थानों ने आरओ के ऊपर ही अपने विज्ञापनों के स्टिकर चिपका दिए हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(8076).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>
<p>ये तस्वीरें खलीनी में लगे आरओ की है जिसको लगाने पर खूब प्रचार प्रसार हुआ। पुलिस गुमटी के साथ इस आरओ को लगा भी दिया गया। लेकिन आरओ अब जंग खा रहा है। आरओ की हालात देखकर ऐसा लगता है मानों इसको लगाने के बाद से किसी ने इससे एक बूंद पानी नहीं लिया। बिना सोचे समझे इस तरह के लाखों के उपकरण खरीदकर उनको सड़ने के लिए छोड़ देना ये जनता के पैसे की बर्बादी नहीं तो क्या है? इसको लेकर सवाल का नगर निगम के पास कोई जबाब नहीं है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…