Categories: हिमाचल

सरकार बताए, मृतकों के आश्रितों को कौन देगा मुआवजा : सुक्खू

<p>पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बंजार बस हादसे को लेकर सरकार और परिवहन मंत्री पर तीखे सवाल दागे हैं। सूक्खू ने कहा कि बस दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों को मुआवजा कौन देगा। सरकार देगी या बस मालिक। दर्दनाक और हृदय विदारक घटना पर सरकार पूरी तरह घिरी हुई है। चूंकि, जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह कंडम हो चुकी थी। सरकार यह भी बताने का कष्ट करे कि उसकी पासिंग कैसे हुई। किस अधिकारी ने किसके इशारे पर बस पास की। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।</p>

<p>सुक्खू ने सरकार से सवाल पुछते हुए कहा कि अगर सरकार और परिवहन मंत्री इस बस दुघर्टना के लिए जिम्मेदार नहीं है तो कौन है। अगर सरकार ने कंडम बसों को सड़कों से हटाया होता तो अनेक घरों के चिराग नहीं बुझते। सरकार दुर्घटना के ओवरलोडिंग पर जागी है और कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश की जनता और जिनके घरों में मातम पसरा है, वे जानना चाहते हैं कि कंडम बसें किसकी शह पर सड़कों पर दौड़ रही हैं। ऐसी बसों को पास कराने वाले रैकेट का भी भंडाफोड़ होना चाहिए।</p>

<p>सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर पूरे मामले में हस्तक्षेप कर मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिलाएं। साथ ही हादसे की जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कार्रवाई कराएं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3265).jpeg” style=”height:913px; width:670px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

17 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

49 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago