Follow Us:

विधवा महिला को उसके ससुराल वालों ने 30 दिन तक किया कैद

desk |

हिमाचल के कांगड़ा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक विधवा महिला को उसके ससुराल वालों ने 30 दिन तक कैद कर रखा। और यह घिनौनी हरकत उन्होंने महिला के पति के मरने के बाद की है।

दरअसल, 30 दिन पहले ही महिला के पति की मौत गंभीर बीमारी के चलते हो गई थी।
पुलिस ने सोमवार को महिला को ससुराल वालों की कैद छुड़ा दिया है। जानकारी के अनुसार मामला ज्वालामुखी के मझीन पुलिस चौकी के तहत घट्टा के ढल गांव का बताया जा रहा है।

हुआ यूं कि महिला को उसके पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने बंधक बना कर रखा था। उसे किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा था। महिला की बहन जब पीड़ित अनीता के घर गई तो ससुराल वाले आनाकानी करने लगे लेकिन जब अपनी बहन को इस हालत में देखा तो मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है.

पुलिस ने पीड़ित महिला को ससुराल के चंगुल से निकाल कर मायके भेज दिया गया है।
अनीता के भाई प्रेमचंद ने बताया कि उसकी बहन के साथ मारपीट की गई है। यहा तक कि उसे मारने की भी तैयारी चल रही थी। डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है। पुलिस ने महिला को मायके भेज दिया है, वहीं आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।