Follow Us:

हिमाचल का सबसे प्राचीन शहर नूरपुर को ‘स्मार्ट सिटी’बनाने का करेंगे आग्रह: सुदर्शन शर्मा

desk |

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार से नूरपुर जैसे प्राचीन शहर को बहुत जल्दी सौंदरकरण के लिए तरजीह मिलेगी!जिसके लिए जो संभब प्रयास होंगे नूरपुर की भलाई के लिए किए जायेंगे व अति शीघ्र नूरपुर के इतिहास को प्रदेश के मानचित्र पर स्मार्ट सिटी का दर्जा मिले!

प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से जोरदार पैरवी करेंगे !नूरपुर शहर के दायरे में एक नया नूरपुर बसाया जायेगा! जिसको नूरपुर स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास किया जायेगा! जो कि नूरपुर के फील्ड मार्शल रहे पूर्व वरिष्ठ मंत्री स्वर्गीय सत महाजन का सपना साकार किया जायेगा व आर्थिक दृष्टि से भी नूरपुर को सुदृढ़ कर नए नए रोजगार उपलब्ध करवाने के प्रयासरत रहेंगे !