हिमाचल

क्रिसमस व नए साल में पर्यटकों के स्वागत के लिए शिमला में पहली बार होगा विंटर कार्निवल

पहाड़ों की रानी शिमला में पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जा रहा है। देश व विदेशों से क्रिसमस व साल 2024 में आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए नगर निगम शिमला इस कार्निवल का आयोजन कर रहा है।

विंटर कार्निवाल के लिए नगर निगम द्वारा तीन स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसमें शहर में आने वाले सैलानियों को गाना गाने तक की सुविधा होगी। जो सैलानी निगम के मंच से गाने गाएंगे, उन्हें नहीं निगम की ओर से कुछ दिया जाएगा न ही फीस के रूप में कुछ वसूला जाएगा।

नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। क्रिसमस नए साल का जश्न मनाने के लिए शिमला शहर आने वाले सैलानियों के स्वागत के लिए इस विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने ने कहा कि शिमला के झांसी पार्क, गेएटी ओपन थिएटर और एसपी ऑफिस के समीप स्थान चिन्हित किए गए हैं जिनमें से एक जगह विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत कोई भी व्यक्ति जो गाता है या गाने की इच्छा रखता है.

वह स्टेज से अपनी प्रस्तुति दे सकेगा। इसके माध्यम से पर्यटन नगरी शिमला में घूमने का आनंद ले सकेंगे। यहां पर बेहतर तरीके से नए साल का स्वागत भी कर सकेंगे। इसके लिए नगर निगम शिमला ने यह प्लान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इसका एक विस्तृत प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago