Categories: हिमाचल

ऊना: सर्पदंश से विवाहिता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

ऊना जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में 27 वर्षीय विवाहिता की सर्पदंश से मौत हो गई। जिसको लेकर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार प्रीती सैणी पत्नी दिलबाग सिंह निवासी बसाल गांव को सांप ने डस लिया। परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।

वहीं, प्रीति के पति दिलबाग सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उसकी पत्नी को सही ढंग से उपचार नहीं दिया गया। जिस कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं, इस मामले को लेकर ऊना अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है, इसकी जांच की जाएगी।

वहीं, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

3 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

3 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

6 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

6 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

6 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

19 hours ago