हिमाचल

हिमाचल में कोरोना से महिला की मौत, प्रदेश में अभी 56 मामले एक्टिव

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय बाद कोरोना महामासी से एक महिला की मौत हुई है। ये मौत हमीरपुर जिला में हुई है। मृतक महिला 98 साल की थी। इस एक मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4116 हो गया है। वहीं, प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 4 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।

आज आए मामलों में कांगड़ा से 7, मंडी 1, सोलन 1 और ऊना से 1 नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 284884 हो गया है। इसमें से 56 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 280693 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 1946 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 1936 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 10 सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

15 mins ago

गुस्साई अध्यापिका ने छुरी दिखाकर धमकाया, शिकायत दर्ज

जिले के नाचन विधानसभा व सुंदरनगर उपमंडल में आने वाली पलौहटा सरकारी पाठशाला में बच्चों…

17 mins ago

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि,ऑरेंज अलर्ट किया गया…

1 hour ago

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने…

1 hour ago

भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में नजर आएंगे CU का स्टाफ

हिमाचल सेंट्रल सूनिवर्सिटी के छह मई को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में सभी स्टाफ…

4 hours ago

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं: मुख्यमंत्री

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री -बिकाऊ विधायक को…

5 hours ago