हमीरपुर में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। महिला की हालत नाजुक बताई गई है। महिला की गंभीर बीमारी के कारण उसे कल रात आईजीएमसी शिमला में रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार महिला किडनी औऱ डायबिटीज की मरीज है। महिला को सुजानपुर के कोरोंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया था।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रेषित सूचना के अनुसार बीती देर रात को रिपोर्ट में चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि चारों संक्रमितों को समर्पित कोविड केयर सेंटर में भेजा जा रहा है।

इनमें दिल्ली से लौटे व्यक्ति को दियोटसिद्ध में संस्थागत संगरोध में रखा औऱ दिल्ली से लौटी महिला को दांदडू में संस्थागत संगरोध में रखा गया है साथ ही मुंबई से लौटे व्यक्ति को गृह-संगरोध में रखा है। कसवाड़ क्षेत्र के तेच्छ गांव के व्यक्ति को संस्थागत संगरोध में रखा गया है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…