Categories: हिमाचल

हिमाचल में लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न के मामले, सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शनिवार को प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। एक तरफ़ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है दूसरी तरफ़ स्कूलों तक में बेटियां सुरक्षित नहीं है। स्कूल की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड जारी करने की बात कही है।

चंदेल ने सरकार से पूछा कि ड्रेस कोड से क्या बच्चियों के उत्पीड़न की घटनाएं कम हो जाएंगी। उन्होंने सरकार से स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई है।

चंदेल ने बंजार बस हादसे के बाद ओवरलोडिंग पर नकेल कसने से छात्राओं को हो रही समस्या पर चिंता ज़ाहिर की ओर कहा कि सरकार ने बिना सोचे समझे ये फैसला लिया जिसका खामियाजा स्कूली छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। सरकार को बच्चियों की सुरक्षा की चिंता नहीं है। यदि सरकार ने समय रहते महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

प्रदेश में पिछले साल 1617 महिला उत्पीड़न के मामले सामने आए थे। जिनमें  345 रेप के मामले थे। गृह विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पहली जनवरी से 31 मई तक के इन पांच महीनों में प्रदेश भर में 24 मर्डर हो चुके हैं। कुल मिलाकर हर महीने पांच लोगों की हत्या हो रही है। महिला हिंसा के 192 मामले दर्ज हुए हैं।

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

2 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

2 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

15 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

20 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

21 hours ago