Categories: हिमाचल

मिसेज इंडिया हिमाचल प्रतियोगिता में 60 साल की महिला भी ले सकती हैं हिस्सा

<p>हिमाचल प्रदेश की महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हें आज तक वो प्लैटफॉर्म नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था। अब विवाहित महिलाओं को फिर से अपनी प्रतिभा को दिखाने का मंच मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश के माध्यम से मिलने जा रहा है। साल 2017 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता के इस साल तीसरे संस्करण में सुपर क्लासिक कैटागिरी को जोड़ा गया है। यह जानकारी हिमाचल फिल्म सिटी के डायरेक्टर पदम वर्मा ने बुधवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान दी।</p>

<p>उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य वर्ग 20 से 39 साल रखा गया, जबकि दूसरे वर्ग क्लासिक में 40 से 59 आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकती हैं। वहीं इस साल प्रतियोगिता में सुपर क्लासिक वर्ग को जोड़ा गया है जिसमें 60 साल से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की प्रतिभागी महिलाएं प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर और राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पात्र होती हैं। उन्होंने बताया कि मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश 2019 के लिए 16 फरवरी को कुल्लू, 17 को मंडी, 23 को बिलासपुर, कांगड़ा में 24 फरवरी, चंबा में 3 मार्च, ऊना में 9 मार्च, हमीरपुर में 10 मार्च, सोलन में 17 मार्च, नाहन में 24 मार्च और शिमला में 30 मार्च को ऑडिशन होंगे।</p>

<p>मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश एक ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से विवाहित महिलाएं न केवल प्रदेश स्तर, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं और प्रतियोगिता में प्रवेश बिल्कुल नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि साल 2017 में 20, जबकि साल 2018 में 42 महिलाओं ने फाइनल में जगह बनाई थी। इस अवसर पर मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश 2019 की मुख्य चयनकर्ता भानु प्रिया, मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश 2017 की फाइनलिस्ट लतेश भार्गव सहित पूर्व में मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश में भाग ले चुकी धर्मशाला से बबीता ओबराय और पालमपुर से नंदिता शामिल रही।</p>

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

4 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

14 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

14 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

14 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

14 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

14 hours ago