हिमाचल

मिशन शक्ति के तहत मनाया गया महिला केंद्रित कानून सप्ताह

धर्मशाला : मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला कांगड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि इसके तहत शुक्रवार को धर्मशाला अस्पताल के काँफ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला केंद्रित कानून तथा उनसे संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी और महिलाओं को जागरूक किया।
अशोक शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत चल रहे इस सौ दिवसीय अभियान के तहत 22 से 26 जुलाई को महिला केंद्रित कानून सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विभाग द्वारा चलाई जा रही केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पालना, शक्ति सदन (स्वाधार गृह) के बारे महिलाओं को अवगत करवाया गया।
शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी के अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रचिता, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. वंदना और महिला पुलिस थाना धर्मशाला से इंदु बाला और अंजू बाला ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण संबंधित विषयों के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित सभी कानूनों की जानकारी दी। इसके अलावा घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यालय स्तर पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम 2013, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 और बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 इत्यादि के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाल मे जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
Kritika

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

9 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

  रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

9 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

12 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

15 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

15 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

16 hours ago