हिमाचल

महिला कांग्रेस महिलाओं को दी गई गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाने का करेगी काम

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने शिमला में संयुक्त पत्रकार बार्ता के दौरान कहा की महिला कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में दी गारंटियों को घर घर तक पहुंचाने का काम करेंगी। उनका लक्ष्य कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र मे किए गए वायदों को जन जन तक पंहुचाना हैं।

नीतू सोईन ने कहा कि कर्नाटक के यौन उत्पीडन में दोषी सांसद प्रज्वल रवन्ना खुलेआम घूम रहा है। उनकी गिरफ़्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। ज्ञापन सौंपकर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का इस मामले मे चुपी साधना हैरान करने वाला है।

इस दौरान हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा की जब से केंद्र मे भाजपा की सरकार सत्ता मे आई है तब से महिला उत्पीड़न के मामलों मे बढ़ोतरी हुई है। भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हुआ है। भाजपा की महिला नेता भी इस बारे मे चुपी साधे हुए है।
हमने अपने घोषणापत्र मे महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएँ लाई है। और प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएँ चला रही है।

भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 1500 रुपए देने की योजना का विरोध कर रही है और चुनाव आयोग के पास इस योजना को बंद करने की अपील की गई है। भाजपा के घोषणा पत्र मे लोगों को लाभ देने की कोई भी योजना नहीं हे और पिछले दस साल के कार्यकाल मे आम लोगों के विकास के लिए कुछ नहीं किया। और देश मे महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे है।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

1 hour ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

2 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

9 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

9 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

9 hours ago