Categories: हिमाचल

SP के सामने महिला तस्कर ने दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशा तस्करों को पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं है। शुक्रवार को इंदौरा के बरोटा में एसपी कांगड़ा कांगड़ा संतोष पटियाल नशा तस्करी के खिलाफ एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जिस दौरान वहां एक नशा तस्कर महिला ने नशे पर रोक लगाने वाली महिलाओं को धमकी दे डाली कि 'जो करना है कर लो वो नशा कारोबार नहीं छोड़ेगी'। जब ये बात एसपी को पता चली तो उन्होंने तुरंत महिला को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए।जानकारी के मुताबिक उक्त महिला के पूरे परिवार पर नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

नशा तस्करी और पनाह देने वालों पर होगी कारवाई

एसपी कांगड़ा ने कहा कि नशा तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि नशा तस्करी करने और उन्हें पनाह देने वाले दोनों पर मामले दर्ज होंगे और उनकी संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

उन्होंने पुलिस को लगातार क्षेत्र में दबिश देने के निर्देश दिए। जनसभा में एसएचओ संदीप पठानिया सहित ठाकुरद्वारा और डमटाल पुलिस चौकी प्रभारी सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि बाद में देर रात पुलिस ने उक्त महिला को छोड़ दिया था।

Samachar First

Recent Posts

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

8 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

12 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

30 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

16 hours ago