Follow Us:

रक्षाबंधन पर सेना के जवानों को अपने हाथों से बनाई राखी भेजेंगी धर्मशाला की महिलाएं

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला की महिला साहित्यकार संस्था की महिलाएं राखियां तैयार कर रही हैं। राखी के पावन अवसर पर ये महिलाएं सिमा पर तैनात जवानों के लिए राखी बना रही हैं। संस्था की महिलाओं का कहना है कि हमारी रक्षा के लिए देश के जवान हर समय तैनात रहते हैं । ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम अपने इन भाइयों की लंबी उम्र की की कामना करते हुए अपने हाथों से बनाई गई राखियां भेजें। 

संस्था की संचालक शक्ति चड्डा ने बताया कि संस्था द्वारा मोली और मोती के साथ देश के जवानों के लिए राखियां तैयार की जा रहा हैं। अभी तक 1 हजार के करीब राखियां बना ली गई हैं।