हिमाचल

एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक, राजस्थान की तर्ज पर बच्चों की पढ़ाई के लिए मांगी पेंशन

शिमला: एकल नारी शक्ति संगठन ने मासिक पेंशन को बढ़ाने और राजस्थान की तर्ज पर बच्चों की पढ़ाई के लिए ₹3000 महीना पेंशन देने की सरकार से मांग की है। इसके अलावा एकल नारी शक्ति संगठन ने हिमाचल में परित्यक्ता महिलाओं की बढ़ती हुईं संख्या को उत्तराखंड और राजस्थान की तर्ज पर परिभाषित कर राहत देने की मांग की।शिमला में आयोजित एकल नारी शक्ति संगठन के राज्यस्तरीय बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल के महिलाओं ने यह मांग उठाई है।

एकल नारी शक्ति संगठन ने कहा कि की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल चंदेल ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण एकल महिलाओं को घर चलाना काफी मुश्किल हो रहा है ऐसे में सरकार मासिक पेंशन को 1150 से बढ़ाने के लिए काम करे और बच्चों की पढ़ाई के लिए भी राजस्थान की तर्ज पर मासिक पेंशन देने का कार्य करें। वही निर्मल चंदेल ने सरकार द्वारा घर निर्माण के लिए ₹7000 देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार इस योजना को लेकर विस्तृत जानकारी भी एकल महिलाओं से सांझा करें ताकि योजना महिलाओं को लाभ भी मिल सके।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एकल महिलाएं काफी कठिनाई भरा जीवन व्यतीत करती हैं ऐसे में सरकार का कर्तव्य बनता है कि उनको बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। संगठन की तरफ से जो भी मांगी रखी गई है उन पर सरकार आने वाले समय में गौर करेगी।

Kritika

Recent Posts

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

16 mins ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

26 mins ago

National Weightlifting Championship: हिमाचल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, आरएस बाली ने विजेताओं को किया पुरस्‍कृत

Nagrota Bagwan: रेनबो इंटरनेशनल स्कूल, नगरोटा बगवां की खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकैडमी में चल रही…

38 mins ago

Himachal: 28 अक्टूबर को मिलेगी सैलरी, डीए में 4% की बढ़ोतरी

  CM Sukhu DA announcement: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में…

48 mins ago

Mandi News: 15 अक्तूबर को साक्षात्कार, टेंपररी वर्कमैन के पदों पर भर्ती

ITI Mandi campus interview: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड ए, मंडी में मंगलवार को एक…

8 hours ago

Himachal: 21 साल बाद तृतीय श्रेणी पदों पर नियमित भर्ती, 245 स्पेशल एजुकेटर के पद भरे जाएंगे

  Himachal Special Educator recruitment: हिमाचल प्रदेश में 21 साल बाद तृतीय श्रेणी यानी ग्रुप-सी…

8 hours ago