Follow Us:

विंटर कार्निवाल में महिला मंडलों ने बिखेरे फैशन के जलबे

गौरव |

कुल्लू विंटर कार्निवाल में महिला मंडलों का फैशन शो सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। बुजुर्ग और जवान महिलाओं के पारपंरिक वेशभूषा में रैंप पर उतरते ही दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। महिला मंडल कौशला, मनु महिला मंडल मनाली गांव, महावीर महिला मंडल चिचोगा, महिला मंडल बटेहडा शनाग, महिला मंडल वशिष्ठ, महिला मंडल छियाल, दुर्गा महिला मंडल मनाली ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।

कुल्लवी परिधान और आभूषणों के साथ महिलाओं ने रामबाग मनाली में कैट वॉक किया तो फैशन शो प्रस्तुत करने वाली युवकों की टीमें भी हैरान रह गई। महिला मंडलों के लिए कार्निवाल कमेटी ने अलग से फैशन शो प्रतियोगिता आयोजित की है। पारंपरिक वेशभूषा में मनु रंगशाला में लगभग आधा घंटा इन महिलाओं ने फैशन के जलबे बिखेरे। प्रतियोगिता का आज पहला राउंड था जबकि शुक्रवार को दूसरा राउंड संपन्न होगा। शनिवार को महिला मंडलों के फैशन शो का सेमी फाइनल आयोजित किया जाएगा।