Categories: हिमाचल

मौसम की बेरूखी की मार, सेब बगीचों में फैला वूली एफिड्स

मौसम की बेरूखी की मार अब बागवानों पर पड़ रही है। प्रदेश में बर्फबारी नहीं होने के चलते सेब बागवान परेशान हैं। चिलिंग आवर्स पूरे नहीं होने पर सेब बगीचों पर अक्टूबर और नवंबर के बाद अब जनवरी में वूली एफिड ने फिर हमला बोल दिया है। बर्फबारी नहीं होने की वजह से सेब के बगीचों को सही नमी नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण सभी काम अटकें पड़े हैं। लोग तौलिएं तक नहीं बना पा रहे। गर्मी होने से सेब के पेड़ों पर कई तरह के रोग लग रहे हैं। वूली एफिड भी बगीचों में तेजी से फैल रहा है।

क्या है वूली एफिड?

वूली एफिड सेब के पेड़ की टहनी से रस चूसने वाले कीट हैं। ये पौधे में पाए जाने वाले तरल पदार्थ पर इकट्ठा हो जाते हैं। ये कॉटन या ऊन की तरह दिखने वाला एक सफेद रंग की रूईं जैसा पदार्थ छोड़ते हैं। इनमें वयस्क कीट एक से दूसरी जगह के लिए उड़ सकते हैं। दूसरे स्थान पर बैठकर बड़ी मात्रा में अंडे देते हैं। पहली शाखा पर इन कीटों के लारवा बड़ी मात्रा में कॉटन की तरह का पदार्थ तैयार करते हैं, जिससे कि शिकार करने वाले जीवों से बचाव हो सके।

वूली एफिड की कई प्रजातियां

वूली एफिड की कई प्रजातियां हैं। सेब के पेड़ों पर एरियोसोमा लेरिजेरम नाम का वूली एप्पल एफिड होता है। इनके संक्रमण से पेड़ पर पाउडरी मिल्डयू फंगस का भी प्रकोप हो जाता है। ऐसे संक्रमण से पेड़ रोगी हो जाता है और सूखने लगता है। बागवानी के प्रतिकूल मौसम में इसका असर ज्यादा हो जाता है। कीट सेब के पेड़ों से पूरा रस चूस लेते हैं।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

2 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

2 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

2 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

3 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

3 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

6 hours ago