हिमाचल

विश्व बैंक की टीम ने बागवानी मंत्री से भेंट की

टॉस्क टीम लीडर बेकजोड शैमसेव के नेतृत्व में विश्व बैंक की टीम ने यहां बागवानी विकास परियोजना के सम्बंध में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से भेंट की।

बागवानी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानी विशेषकर सेब उत्पादन पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने विश्व बैंक की टीम से इस परियोजना के लिए वांछित भूमि का विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करने को कहा। उन्होंने इस परियोजना की सफलता के लिए हरसम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने विश्व बैंक की टीम का स्वागत किया तथा उन्हें हिमाचली टोपी व पारम्परिक वेशभूषा प्रदान कर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान विश्व बैंक की टीम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कार्य करने का उनका अनुभव सदैव परिणाम उन्मुख तथा ज्ञानवर्धक रहा है। उन्होंने बागवानी मंत्री को परियोजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रदेश सरकार, बागवानी विभाग तथा हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं विधायन निगम (एचपीएमसी) की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में बागवानों तथा किसानों के हित के लिए अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। इस दौरान फलों का बीमा तथा संरक्षण पर भी चर्चा की गई।

15 सदस्यीय विश्व बैंक की टीम हिमाचल प्रदेश में बागवानी विकास परियोजना के लिए दौरे पर है।
इस अवसर पर विश्व बैंक टीम के सदस्य डॉ. अरविंद झाम्ब, जेरार्ड बॉएल, डॉ. इवाना डयूलिक-मार्कोविक तथा धीरेन शेठ भी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

6 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

7 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

8 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

9 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

9 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

9 hours ago