हिमाचल

यशवंत छाजटा ने संभाला हिमुडा उपाध्यक्ष का कार्यभार, बधाई देने पहुंचे लोग

कांग्रेस के महासचिव और होलीलॉज के करीबी यशवंत छाजटा को सरकार ने हिमुडा का उपाध्यक्ष बनाया है। वीरवार को कार्यभार सम्भालने यशवंत छाजटा ने हिमुडा कार्यालय पहुचे। जहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और कार्यालय में यशवंत छाजटा ने कार्यभार संभाला। इस दौरान बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। काफी तादात में लोग उन्हें बधाई देने पहुचे।

उपाध्यक्ष बनाने पर यशवंत यशवंत छाजटा ने कांग्रेस आलाकमान ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया और इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाने ओर शिमला शहर की भीड़ को कम करने के लिए शहर के बाहर माउंटेन सिटी बनाने की बात कही।

हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि पूर्व की वीरभद्र सरकार में भी हिमुडा के उपाध्यक्ष थे और अब दोबारा से हिमुडा के उपाध्यक्ष बनने का उन्हें मौका मिला है और हिमुडा के उत्थान के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। पूर्व सरकार के समय में भी शिमला शहर के साथ ही जाठिया देवी में ढाई सौ बीघा जमीन ली थी जहा शहर बसाना था लेकिन पूर्व सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर कोई काम नही किया।

वही अब मुख्यमंत्री ने माउंटेन सिटी बनाने का एक 13 सौ करोड़ का प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को भेजा है और इसको जैसे ही मंजूरी मिलती है तो शहर के साथ ही जुब्बलहट्टी के समीप ही सिटी बनाई जाएगी और शिमला शहर की भीड़ को कम करने का काम किया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेश के अलग अलग जिलो में हिमुडा ने जमीनें ली थी और वहां पर कालोनी बनाने के कार्यो में भी तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि खास कर हिमुडा के कर्मचारियों और निवेशों के हितों को ध्यान में रख कर काम किया जाएगा।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

3 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

3 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago