हिमाचल

स्वस्थ जीवन के लिए योग तथा व्यायाम जरूरी : हेमराज बैरवा

धर्मशाला : जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा आयुष विभाग के सहयोग से शुक्रवार को धर्मशाला में साई इंडोर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल भी उनके साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस मौके पर उपायुक्त ने सभी उपस्थित बच्चों व स्थानीय निवासियों को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योगाभ्यास व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में सहायक होता है। योग शारीरिक और मानसिक अनुशासन को बनाए रखते हुए शरीर और मन को शांति प्रदान करता है।

उपायुक्त ने कहा कि योग तनाव और चिंता दूर करता है और हमें ऊर्जावान बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग तथा व्यायाम जरूरी है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं तथा इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

इस अवसर पर आयुष विभाग के ओएसडी डा सुनित पठानिया, उपनिदेशक कांगड़ा जोन डा रश्मि अग्निहोत्री, तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा हरीश भारद्वाज उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

1 hour ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

3 hours ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

4 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

4 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

5 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

5 hours ago