बिलासपुर में चल रही राष्ट्रीय स्तर की एक्रो एंड एकुरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। देश-विदेश से आये पैराग्लाइडर्स ने आसमान की ऊंचाइयों पर एक से बढ़कर एक स्टंट दिखाकर दर्शकों को ना केवल हैरान कर दिया बल्कि तालियां बजाने पर भी मजबूर कर दिया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में नेपाल के सबसे कम उम्र के पैराग्लाइडर अमन थापा ने एक्रो कप अपने नाम किया। साथ ही नेपाल के ही विशाल ने एकुरेसी का ख़िताब जितने में कामयाबी हासिल की।
वहीं, प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यतिथि पहुंचे विधायक सुभाष ठाकुर ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाडियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जयराम सरकार गोविन्द सागर झील पर वाटर स्पोर्ट्स और वाटर ट्रांपोर्टस शुरू करेगी। कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटकों के लिए बंदला की धार तक पहुंचने के लिए रोपवे की व्यवस्था करने की बात भी कही गई है।



