Categories: हिमाचल

ऊनाः किसान बिल के विरोध में यूथ कांग्रेस ने निकाली विशालकाय ट्रैक्टर रैली, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए किसान बिल के विरोध में ऊना में यूथ कांग्रेस ने विशालकाय ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान केंद्र सरकार और पीएम मोदी के विरुद्ध ज़ोरदार नारेबाजी भी की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान चक्का जाम भी किया।  रैली के बाद डीएम के माध्यम से बिल वापिस लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन भी दिया गया।

पार्टी के युवा नेताओं ने बिल के लिए किसान संगठनों से बात नहीं किए जाने को आधार बताते हाउस इसे किसान विरोधी बताया। वहीं, युथ कांग्रेस की रैली को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और डीसी आफिस की तरफ न जाने को लेकर उन्हें वरिकैट्स लगाकर चौराहे से ही लौटा दिया।

देशभर में मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन चरम पर है। जहां विभिन्न संगठन विपक्षी दलों के साए तले अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी बिल के विरोध में यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। पार्टी ने विरोध प्रदर्शन के लिए सैकड़ों ट्रैक्टरों का प्रयोग किया और विशाल रैली निकाली।

इस दौरान पार्टी कायकर्ताओं ने चंडीगढ़ धर्मशाला रोड जाम करते हुए मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। जबकि प्रधानमंत्री के विरुद्ध भी जोरदार नारेबाजी की और उन्हें किसान विरोधी कहा। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया कृषि बिल किसानों के हित मे नही है और केंद्र सरकार कुछ पूंजीपतियों को को फायदा पहुचाने के लिए यह बिल लाई है ।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

4 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

5 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago