Categories: हिमाचल

शांता के घर के बाहर प्रदर्शन कर रही युकां और पुलिस के बीच झड़प

पालमपुर में युकां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। युकां कार्यकर्ता पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ की शव यात्रा निकालने के बाद सांसद शांता कुमार के घर के बाहर केंद्र सरकार का पुतला जलाने के लिए इकट्ठा हुए थे।

शांता कुमार के घर के बाहर केंद्र सरकार का पुतला जलाने के लिए इक्कठा हुए युकां कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, इसी छीनाझपटी में युकां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

वहीं, युंका के प्रदर्शन पर शांता कुमार ने कहा कि जब उन्होंने घर के बाहर शोर सुना तो सोचा की काफी संख्या में कार्यकर्ता होगें लेकिन मैंने जब देखा तो केवल 30-35 लोग ही बाहर खड़े थे। उन्होंने कहा मैं तो उन्हें पानी पिलाना चाहता था।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में भी युकां कार्यकर्ताओं ने शांता कुमार के घर के बाहर प्रदर्शन कर भारत बचाओं आंदोलन की शुरूआत कर दी है। प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन के जरिए हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कुचलने की भरपूर कोशिश की, लेकिन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने में सफल रहे।

मनीष ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार और स्थानीय लोकसभा सांसद शांता कुमार पर जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्त्तमान केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। स्थानीय सांसद से युवा कांग्रेस ने सवाल किया है कि प्रदेश के युवाओं को कब रोजगार मिलेगा ,महंगाई से कब मुक्ति मिलेगी,किसानों का कर्जा कब माफ होगा।

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

4 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

5 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

5 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

5 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

20 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

21 hours ago