Categories: हिमाचल

युवा कांग्रेस ने निकाली सद्भावना रैली, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धाजंलि

युवा कांग्रेस ने आधुनिक भारत के आर्किटेक्ट राजीव गांधी के जन्मदिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया। कांगड़ा और पालमपुर सांगठनिक जिला के सैकडों अग्रणी युवा नेताओं ने इस कार्यक्रम में शिरकत करके प्रभावी रूप से संगठनिक एकता दिखाई। काँगड़ा पार्लियामेंट्री युवा कांग्रेस के बैनर तले आयोजित इस आयोजन में जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान पर चर्चा की गई औऱ उन्हें श्रध्दासुमन भी अर्पित किये गए। युवा नेताओं ने एकसुर में कहा कि राजीव गांधी को असली श्रद्धाजंलि लोक सभा का इलेक्शन कांग्रेस की झोली में डालकर दी जाएगी।

सभा को संबोधित करते हुए कांगड़ा-चंबा पार्लियामेंट्री युवा कांग्रेस की अध्यक्ष नीतू चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी न केवल भारत को टेक्नोलॉजी युग में लेकर आये हैं। बल्कि उन्होंने सही मायनो में युवाओं का सशक्तिकरण किया, इसलिए राजीव गांधी हमेशा युवाओं के आदर्श रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस राजीव गांधी के बताये रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर कांगड़ा -चंबा पार्लियामेंट्री युवा कांग्रेस के महासचिव त्रिसेन सिहोत्रा ने कहा कि युवा कांग्रेस देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों में युवा कांग्रेस प्रमुख भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा जिस भी नेता को लोकसभा चुनावों में उतारा जायेगा, युवा कांग्रेस एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगी।

इस दौरान स्टेट युवा कांग्रेस के महासचिव गोल्डी चौधरी, नगरोटा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय ढढवाल और महासचिव सचिन कैंडी,  काँगड़ा अध्यक्ष मुनीश सैनी, शाहपुर  अध्यक्ष मुनीश पटिआल, धर्मशाला अध्यक्ष विकास चौधरी , जैसिंघ्पुर  अध्यक्ष अभिषेक सूद, बैजनाथ अध्यक्ष रविंदर राव, सुलह अध्यक्ष अरुण ढढवाल, पालमपुर अध्यक्ष नितिन जामवाल, कांगड़ा -चंबा पार्लियामेंट्री युवा कांग्रेस के महासचिव अजय भानिअरी, सचिव विक्रम ठाकुर और नेहा वर्मा, राज्य युवा कांग्रेस की महासचिव डिंपल मल्होत्रा ने भी अपने विचार रखे। सभा में भारी संख्या में विभिन ब्लाक संगठनों के  युवा पदाधिकारी मौजूद थे।

राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य पर युवा कांग्रेस ने रैली का आयोजन किया। आपसी भाईचारे, शांति और राष्ट्रीय एकता के सन्देश के साथ कांग्रेस युवा ब्रिगेड ने करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल मार्च किया। कांगड़ा बस अड्डा से शुरू हुई इस रैली में कांगड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आये युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस रैली का समापन तहसील चौक पर किया गया।

Samachar First

Recent Posts

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

41 mins ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

2 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

3 hours ago

तीन आईपीएस और दो एचपीएस के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी पोस्टिंग

Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…

3 hours ago

खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…

3 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

6 hours ago