-
स्वारघाट के मैहला गांव में युवक का शव मिला, बाजू पर मिला सिरिंज का ताजा निशान
-
परिजनों के अनुसार युवक था चिट्टा (हेरोइन) का आदी, पहले नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका था
Himachal Drug Abuseछ बिलासपुर जिला के स्वारघाट थाना अंतर्गत स्वाहण पंचायत के मैहला गांव में वीरवार को 24 वर्षीय युवक लखविंदर सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव गांव के पास संपर्क मार्ग के किनारे अचेत अवस्था में देखा गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब मौके का निरीक्षण किया तो युवक की बाजू पर सिरिंज का ताजा निशान और खून की बूंद पाई गई, जिससे नशे की ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों ने बताया कि लखविंदर सिंह लंबे समय से चिट्टे (हेरोइन) का आदी था और उसे कुछ समय पहले नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती करवाया गया था। हालांकि, वह नशे की गिरफ्त से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और कहा है कि मौत के असली कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।



