Follow Us:

टॉप-100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हुई युवा प्रधान

समाचार फर्स्ट |

देश की सबसे युवा प्रधान जबना चौहान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि महिलाएं और लड़कियां चाहे तो कुछ भी कर सकती हैं। जी हां, जबना चौहान को उनके कार्यशैली के मद्देनज़र देश में सबसे प्रभावशाली 100 विमैन्स में चुना गया है।

महिला सशिक्तकरण की दिशा में कार्य करने वाली विमैन्स़ इनोवेटर नामक संस्था ने प्रतियोगिता में देश की लाखों महिलाओं का आवेदन किया, जिसमें जबना चौहान का भी चयन हुआ। इस दौरान उन्हों टॉप-100 विमैन्स फेस़ेस 2018 में शामिल किया गया है। उनको 30 तारीख को दिल्ली में होने वाले समारोह में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि जबना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से ताल्लुक रखती हैं। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की थरजूण पंचायत की युवा प्रधान है और अब ओरिएंटल फाऊंडेशन के नाम से एक NGO शुरू कर महिला सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया है। उन्होंने अपनी पंचायत को स्वच्छता के क्षेत्र में जिला में प्रथम स्थान हासिल करवाया था, साथ ही पंचायत में शराबबंदी कर देश के सामने एक मिसाल पेश की थी।