Categories: हिमाचल

‘प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान’ योजना को हिमाचल के इस किसान ने किया सार्थक

बिलासपुर जिला के कसोहल गांव के रहने वाले विचित्र सिंह ने प्रदेश सरकार की 'प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान' के सपने को साकार करने का काम किया है। एक निजी स्कूल में अध्यापक पद पर कार्यरत विचित्र सिंह ने प्राकृतिक खेती को अपनाकर ना केवल जहरमुक्त खेती को बढ़ावा दिया है बल्कि कई किसानों को शून्य बजट खेती के लिए जागरूक भी किया है। वहीं, विचित्र सिंह ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से केवल सब्जियां ही नहीं उगाई बल्कि हर्बल के क्षेत्र में भी काम करना शुरू कर दिया है।

केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार जहां प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान के माध्यम से किसानों को रासायनिक खेती को छोड़ प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का सन्देश दे रहे हैं तो वहीं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी गाय के गोबर से होने वाली प्राकृतिक खेती के महत्त्व को जानते हैं। समय-समय पर किसानों से प्राकृतिक खेती करने की अपील करते आये हैं। वहीं, सरकार के खुशहाल किसान के सपने को साकार करने का काम किया है।

विचित्र सिंह पिछले तीन सालों से प्राकृतिक खेती करते आ रहे हैं। सितंबर 2018 में झांसी में शून्य बजट प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लेने के बाद विचित्र सिंह ने अकेले ही इसकी शुरुआत अपने गांव में की और किसानों को जागरूक करने का काम भी किया। नतीजे सामने आने के बाद देखते ही देखते 25 से 30 स्थानीय किसान इस खेती से जुड़ते चले गए।

आज विचित्र सिंह लगभग 16 बीघा जमीन पर शून्य बजट प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। जहां उन्होंने सूरजमुखी और मक्की सहित कई तरह की सब्जियां और हर्बल के क्षेत्र में अश्वगंधा, कालमेघ और अरकरा जैसी जड़ी-बूटियां उगाने का काम कर रहे हैं। शून्य बजट प्राकृतिक खेती की जानकारी देते हुए विचित्र सिंह ने बताया की उन्होंने एक देसी गाय के गोबर और गौमूत्र से घना अमृत और जीवा अमृत सहित नीमास्त्र, ब्रहअस्त्र तैयार कर खेती कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने किसानों से शून्य बजट प्राकृतिक खेती करने और रासायनिक खेती को छोड़ने की अपील की है ताकि मिलावटी सब्जियों से छुटकारा मिल सके और स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

12 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

12 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

14 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

15 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

16 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

17 hours ago