Follow Us:

दिल्ली के ESI अस्पताल और इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भयानक आग, 1 की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली के नोएडा सेक्टर-24 के ईएसआई अस्पताल में लग गई है। इस कारण अस्पताल में भगदड़ मच गई है। आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, चारों ओर धुआं फैल गया जिससे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। अस्पताल में भर्ती करीब 40 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। ग्राउंड फ्लोर पर काफी धुआं फैल गया है। माना जा रहा है शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

दिल्ली के एनसीआर में आज सुबह आग लगने का दूसरा मामला सामने आया है। दूसरी घटना दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आग लग गई है, मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग बुझाने की कोशिश जारी है, आग के कारण एक शख्स की मौत हो गई। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पूर्वी दिल्ली का बड़ा औद्योगिक इलाका है। आनंद विहार से सटे इस इंडस्ट्रियल इलाके में कई इंडस्ट्रियल यूनिट हैं। जहां हजारों लोग काम करते हैं।