Follow Us:

उत्तरकाशी में बादल फटने से 1 की मौत 4 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को बादल फट गया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल बताये जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बादल फटने की यह घटना उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में हुई है।